डी0 एल0 एड0 (बी0टी0सी0) विभाग Basic Training Certificate (B.T.C.) कोर्स एक अध्यापक प्रशिक्षण प्रोग्राम है जो छात्रों को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए तैयार करता है | वर्तमान में इसे DIPLOMA IN ELEMENTRY EDUCATION (D.El.Ed.) कोर्स के रूप में जाना जाता है | माननीया प्रबंधिका महोदय के सतत प्रयास के फलस्वरूप राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ0प्र0 लखनऊ से सत्र 2014-15 से डी0 एल0 एड0 (बी0टी0सी0) पाठ्यक्रम की कक्षा संचालन / मान्यता प्राप्त हुई थी | पाठ्यक्रम हेतु शासन स्तर पर 50 सीटें स्वीकृत है | डी0 एल0 एड0 (बी0टी0सी0) दो वर्षीय पाठ्यक्रम है जो छ:-छ: माह के चार सेमेस्टर मे विभाजित है | प्रत्येक सेमेस्टर मे शिक्षण के सैध्दान्तिक एंव विषयगत शिक्षण विधियों की जानकारी दी जाती है | प्रशिक्षुओं के कौशल विकास हेतु वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप समावेशी शिक्षा, शान्ति शिक्षा, सतत विकास, कम्प्यूटर आधारित शिक्षण अधिगम, प्रोजेक्ट्स, पाठ्य सहभागी क्रिया कलापों को भी सम्मिलित किया गया है | राष्ट्र निर्माता के रूप मे शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण अंग है | प्रशिक्षण संस्थान कुशल शिक्षक के निर्माण हेतु अग्रणी कार्य कर रहा है |